2 नवंबर 2014 - 10:08
ईरान ने बनाया दमावंद नामक डिस्ट्रायर

ईरान की नौसेना के प्रमुख एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने बताया है कि बहुत जल्द ही स्थानीय विशेषज्ञों द्वारा बनाया गया दूसरा विध्वंसक युद्धपोत सेना के हवाले कर दिया जाएगा।

अबनाः ईरान की नौसेना के प्रमुख एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने बताया है कि बहुत जल्द ही स्थानीय विशेषज्ञों द्वारा बनाया गया दूसरा विध्वंसक युद्धपोत सेना के हवाले कर दिया जाएगा।
उन्होंने आज़रबाइजान प्रांत में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बहुत जल्द की दमावन्द नामक डिस्ट्रायर सेना के हवाले किया जाएगा। एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने कहा कि यह विध्वंसक पोत 28 नवंबर को सेना के हवाले कर दिया जाएगा। दमावंद विध्वंसक पोत में प्रयोग की गयी तकनीक के बारे में उनका कहना था कि यह विध्वंसक पोत, जमारान विध्वंसक पोत से अधिक विकसित है और जमारान पोत की भांति इसे भी स्थानीय विशेषज्ञों ने बनाया है।
ईरान की नौसेना के कमान्डर ने कहा कि देश की नौसेना हर समय किसी भी प्रकार के ख़तरों से मुक़ाबले के लिए तैयार है। उनका कहना था कि नौसेना के जवान, देश की जलसीमा की निरंतर रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बल दिया कि देश की रक्षा के लिए प्रयोग होने वाले उपकरणों और संसधानों का निर्माण स्थानीय विशेषज्ञ देश में में कर रहे हैं और हम प्रतिरक्षा के क्षेत्र में पहुत पहले ही आत्म निर्भर हो चुके हैं।